





अंग्रेजी हुकूमत और अत्याचार के विरुद्ध शहादत देने वाले हमारे अमर क्रांतिदूतों की प्रेरणादायी जीवन गाथा।
टंट्या भील
बिरसा मुंडा
भीमा नायक
इन्डिया के रॉबिनहुड नाम से प्रसिद्ध अमर स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने शोषितों के अधिकारों हेतु अंग्रेजों के विरुद्ध सतत संघर्ष किया।
उलगुलान क्रांति के महान प्रणेता, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा हेतु संपूर्ण आदिवासी समाज को एकजुट किया।
1857 की क्रांति के महानायक, जिन्होंने निमाड़ और सेंधवा घाटी क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के दांत खट्टे किए थे।






कला एवं पारंपरिक उत्सव
पिथोरा चित्रकला, भगोरिया हाट, पारंपरिक वाद्ययंत्र और लोक नृत्यों के माध्यम से सहेजी गई जीवंत परंपरा।
प्रकृति-केंद्रित जीवनशैली और संरक्षण
भिलाला समाज सदियों से जल, जंगल और जमीन का निष्ठावान संरक्षक रहा है। हमारी पारंपरिक कृषि पद्धतियां, जैविक बीज संरक्षण और वनौषधियों का अगाध ज्ञान पर्यावरण संतुलन का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।
सामुदायिक निर्णय प्रक्रिया, पारंपरिक पंचायत व्यवस्था और प्रकृति के प्रति सहज श्रद्धा हमारे समाज के मूल स्तंभ हैं। इस स्वदेशी ज्ञान और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजकर भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना संगठन का मुख्य ध्येय है।

